दिलीप जायसवाल फिर बने बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष,बीजेपी किसान मोर्चा  सह प्रभारी मनीष पंकज मिश्रा ने कहा बिहार में संगठन होगा और अधिक सशक्त।

भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश परिषद की बैठक बापू सभागार पटना में सर्वसम्मति से श्री दिलीप जायसवाल जी को पुनः बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सह प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा आगामी 2025 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) भारी बहुमत से सरकार बनाएगा।डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि श्री दिलीप जायसवाल जी संगठन कौशल और जनहितैषी नीतियों के लिए प्रसिद्ध हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी ने बिहार में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं। उनके कार्यकाल में भाजपा ने बूथ स्तर तक मजबूत पकड़ बनाई है, जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊँचा हुआ है। वे हमेशा पार्टी की विचारधारा, अनुशासन और कार्यकर्ताओं के सम्मान को प्राथमिकता देते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के सिद्धांत को अपनाते हुए बिहार में भाजपा और एनडीए सरकार विकास की नई ऊँचाइयों को छूएगी। श्री दिलीप जायसवाल जी के मार्गदर्शन में पार्टी किसानों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों के लिए नई योजनाएँ लाकर उन्हें सशक्त बनाएगी।इस अवसर भाजपा के जिला उपध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता राष्ट्रीय प्रदेश नेताओं, शुभकामनाएँ दीं और विश्वास जताया कि माननीय प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल जी के नेतृत्व में 2025 के चुनाव में बिहार में प्रचंड बहुमत से एनडीए सरकार बनेगी। अध्यक्ष निर्वाचित होने पर भाजपा जिला अध्यक्ष पूर्वी विजय कुमार मांझी जिला अध्यक्ष पश्चिम प्रेम प्रकाश चिंटू जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रभारी शंभू केसरी जिला मंत्री भुवन मोहिनी जिला मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर जिला महिला मोर्चा के मंत्री जिया वर्मा भाजपा के वरिष्ठ नेता अखोरी निरंजन हरेराम सिंह विनोद सिंह अनिल पासवान बबलू गुप्ता आदि

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version