आकर्षण का केंद्र रहेगा हिंदू युवा शक्ति संघ के द्वारा निकलने वाली शोभायात्रा,1 हजार मीटर लंबा रहेगा शोभायात्रा, विदेशों के भी कलाकार भी दिखाएंगे दमखम,युवतियां भांजेगी तलवार।

चैत्र शुक्ल नवमी पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिन्दू युवा शक्ति संघ (सूर्यकुण्ड अंदरगया) द्वारा श्रीरामनवमी के शुभ अवसर पर दिनांक 06:04:2025 के दिन भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया हैं,

यह शोभा यात्रा श्री विष्णुपद वेदी के बाहरी प्रांगण से निकल कर शहर भ्रमण करेगा,

इस वर्ष भी यह शोभा यात्रा गया तीर्थ क्षेत्र के आकर्षण का केंद्र रहेगा,

यह शोभा यात्रा करीब 1000 मीटर लम्बा होगा, इस शोभा यात्रा मे भारत देश के अनेक राज्यों के कलाकार अपने कला का प्रदर्शन करेंगे,

जिसमे केरला, और तमिलनाडु, से सिलंबम (कलारीपट्टू ),, कोलकाता, से श्रीराम दरबार एवं श्री राघा कृष्ण की झांकी ,
मध्य प्रदेश उज्जैन से ढोल डमरू के साथ महाकाल का प्रदर्शन,
और उत्तर प्रदेश वाराणसी से अघोरी समूह,
इन सभी कलाकारों द्वारा भिन्न भिन्न प्रकार के कला का प्रदर्शन किया जाएगा,

शोभा यात्रा मे दिव्य ध्वजा के साथ अनेकों घोड़े, बैलगाडी, साज सज्जा के साथ विशाल जनसमूह होंगे,

संघ के सदस्य महिला, पुरुष सभी भारतीय पारम्परिक वेश भूषा मे सम्मिलित होंगे

हिंदू युवा शक्ति संघ हर वर्ष आप सभी शहर वासियों को श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर कुछ नया, अद्भुत, एवं आकर्षक कला का प्रदर्शन कर गया नगर के शोभायात्रा को सुशोभित करते आए है, इस बार भी आप सभी को कुछ नया देखने को मिलेगा।

यह शोभायात्रा संगठन के अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता के अध्यक्षता में आयोजित हुई।

आप सभी गया तीर्थ क्षेत्र वासियों से इस श्रीराम नवमी शोभायात्रा में सम्मिलित होने का विशेष आग्रह भी करता हैं।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित अध्यक्ष विनय गुप्ता, सचिव गोल्डी गायब, कोषाध्यक्ष रामू गुपुत, सदस्य– अमरनाथ मेहरवार, छोटू बारीक, छोटू गुपुत, अजय कटरियार , अभिषेक कटरियार, कुमार शानू, किशोर गुर्दा, विवेक भारद्वाज, विशाल बारीक, नरेश जी, सागर दयाल, शिवम् कुमार, बबलू वर्णवाल, रतन गुपुत, शशांक मिश्रा, रवि सिन्हा ,विकास सिन्हा , विजय कांधवे, रेहाश कुमार, श्याम विट्ठल, मुन्नू धोखड़ेसर।

इस समस्त कार्यक्रम की जानकारी पंडित राजा आचार्य जी ने दी

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version