भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला से भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश किसान मोर्चा के बागवानी प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉ. मनीष पंकज मिश्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, एवं जिला मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर ने स्वागत किया गया इसऔर स्वागत के क्रम में बिहार में पार्टी संगठन की मजबूती, किसानों की उन्नति, और पार्टी की आगामी रणनीतियों परविस्तृत चर्चा की गई मुलाकात के दौरान श्री शहजाद पूनावाला ने बिहार में पार्टी संगठन की सफलताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में बिहार में निरंतर मजबूत हो रही है। उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही भाजपा को और सशक्त बना रही है।
डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने बिहार में किसान मोर्चा की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि सरकार की विभिन्न किसान-हितैषी नीतियों को आम किसानों तक पहुँचाने के लिए संगठन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने बागवानी प्रकोष्ठ की गतिविधियों और किसानों के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। डॉ मनीष पंकज मिश्रा राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता और संतोष ठाकुर ने संगठन की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि भाजपा का मजबूत नेटवर्क बिहार के हर जिले में सक्रिय है। बैठक में बिहार के राजनीतिक परिदृश्य, संगठन विस्तार, और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।बिहार में भाजपा लगातार मजबूत हो रही है और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को और सशक्त किया जा रहा है।
BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला को किसान मोर्चा के बागवानी प्रकोष्ठ से सह संयोजक ने किया स्वागत।
Leave a comment