राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव सह प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी महासभा बिहार एडवोकेट बीरेन्द्र कुमार उर्फ बीरेन्द्र गोप ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बिहार के प्रथम महिला मुख्यमंत्री राजमाता राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री द्वारा भरे सदन में अपमानित किये जाने कि घटना का निंदा करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से राबड़ी देवी के साथ बिहार के महिलाओं से माफी मांगने एवं तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री पद से इस्तिफे कि मांग की है। बीरेन्द्र गोप ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बार- बार पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का भरे सदन में अपमानित करना अत्यंत निंदनीय है। बिहार की भूमि माता सीता की जननी है , बिहार का मुखिया ही जब महिलाओं के लिए तू तड़ाक की भाषा का प्रयोग करेगा तो बिहार का इस से बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा। श्री गोप ने कहा कि राबड़ी देवी बिहार के महिला सशक्तिकरण का एक जीवंत हस्ताक्षर हैं। बिहार की हर महिला में वो ये आशा, विश्वास और उत्साह जगाती हैं कि केवल पुरुष ही नहीं बल्कि यहाँ की नारी भी इतनी शक्तिशाली है जो अन्याय के ख़िलाफ़ जीवन पर्यन्त डट कर मुकाबला कर सकती है,अपने परिवार को सम्भाल सकती है और पूरे बिहार की समृद्धि में योगदान दे सकती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ऐसी आपत्तिजनक भाषा, दुर्व्यवहार, अशिष्ट आचरण नारी शक्ति का घोर अपमान है तथा महिलाओं को दोयम समझने वाली पुरुषवादी मानसिकता का भी परिचायक है। नीतीश कुमार को अपने इस आचरण, इस टिप्पणी के लिए तुरंत प्रभाव से राबड़ी देवी के साथ-साथ बिहार की महिलाओं से माफ़ी माँगनी चाहिए।
बिहार के महिलाओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे सीएम नीतीश कुमार, बिहार के प्रथम महिला मुख्यमंत्री को सीएम ने किया है अपमानित:-बीरेन्द्र गोप
Leave a comment