नूतन नगर में प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह (श्री बाबू) की प्रतिमा का अनावरण
नूतन नगर मंदिर परिसर, गया में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह (श्री बाबू) की प्रतिमा का अनावरण भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के सह प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी टेकरी सुमंत सिंह एवं राजा राम सिंह ओमकार शक्ति द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में श्रीकृष्ण सिंह स्मारक समिति के अध्यक्ष, नूतन नगर परिवार के सदस्य और समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।इस अवसर पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि डॉ. श्रीकृष्ण सिंह बिहार के विकास के शिल्पकार थे।
उन्होंने न केवल बिहार को औद्योगिक, शैक्षणिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाया, बल्कि देश में एक प्रभावशाली नेतृत्व प्रदान किया। श्री बाबू ने भूमि सुधार, शिक्षा और औद्योगिक क्रांति की दिशा में जो महत्वपूर्ण कार्य किए, उनके कारण बिहार को एक नई पहचान मिली।डॉ. मिश्रा ने कहा कि श्री बाबू का नेतृत्व दूरदर्शी था, और उन्होंने भारतीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अभूतपूर्व योगदान दिया। उनके नेतृत्व में बिहार ने कोयला, इस्पात और सिंचाई के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ।
वे गरीबों, किसानों और मजदूरों के मसीहा थे, जिन्होंने हमेशा समानता और सामाजिक न्याय की भावना को बढ़ावा दिया।समारोह में अन्य वक्ताओं ने भी श्री बाबू के योगदान को याद किया और कहा कि यह प्रतिमा हमें उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देगी। इस अवसर पर सुमंत सिंह ओंकार शक्ति राजाराम सिंह ने अपने-अपने विचार रखें आज के कार्यक्रम में नूतन नगर के भारी संख्या में उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए इस अवसर पर अतिथियों का अंग बस्त देकर सम्मानित किया गया