गया: जिला जदयू प्रवक्ता कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा ने जदयू में निशांत कुमार की एंट्री की चर्चा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वो एक सुलझे और सधे हुए मृदुलभाषी व्यक्ति हैं, साथ ही उन्होंने बहुत लंबे समय से अपने पिता को राजनीति के हर एंगल को देखा और समझा है। अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार बिहार की राजनीति में कदम रखते हैं तो बिहार के लिए और दल के हित मे सार्थक साबित होगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत की राजनीति में एंट्री की खबरों को लेकर सियासत गरम जो लोग कर रहे हैं उन्हें इस पर विचार करना चाहिए कि पढ़े लिखे लोग राजनीति में आएंगे तो बड़ा परिवर्तन आएगा।
आगे श्री सिन्हा ने कहा कि
निशांत कुमार की जदयू में क्या भूमिका होगी यह नीतीश कुमार को तय करना है और हमारे नेता पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं।
ये तो हद हो गई अगर अपने घर मे मुख्यमंत्री के पुत्र ने होली खेली तो विपक्ष बेचैनी में आ गया है।
पार्टी नेताओं के साथ निशांत कुमार की सक्रियता की राजनीतिक गलियारे में खूब चर्चा हो रही है, ये तो अच्छी बात है कि ऐसे लोग राजनीति में कदम रखें। अगर ऐसा होता है तो बिहार की युवा पीढ़ी में भी उम्मीद की किरण का लौ प्रज्वलित होगा।
मुख्यमंत्री ने बिहार को विकास की जो रफ्तार दी है इससे देश और दुनिया पूरी तरह से वाकिफ है। कोई इनकी कार्यशैली पर उंगली नहीं उठा सकता है। अगर निशांत कुमार की राजनीति में इंट्री होगी तो यह पार्टी का और पार्टी आलाकमान का निर्णय होगा। जदयू एक ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं का बहुत सम्मान करती है। यहां हर जाति धर्म के लोगों का बराबर का महत्व होता है। आगे श्री सिन्हा ने कहा कि हमलोग जदयू में एक परिवार की तरह काम करते हैं। साथ मिलकर अपने नेता का हाथ मजबूत करने का के करते हैं।