भारत सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 2024-25 का लोकसभा बजट प्रस्तुत किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के सह प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने स्वागत किया। उन्होंने विशेष रूप से बिहार के लिए घोषित विभिन्न परियोजनाओं और लाभकारी योजनाओं की सराहना की, जो राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।बजट में बुनियादी ढांचे, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निवेश को प्राथमिकता दी गई है। बिहार को मिली सौगातों में हवाई अड्डे, नई रेल परियोजनाएं, सड़क विस्तार, सिंचाई योजनाएं और औद्योगिक विकास से संबंधित घोषणाएं शामिल हैं, जो राज्य की आर्थिक प्रगति को गति देंगी। किसानों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए सरकार ने कई योजनाओं की घोषणा की, जिससे कृषि क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी।इसके अलावा, आयकर में दी गई छूट का स्वागत करते हुए डॉ. मिश्रा ने कहा कि इससे मध्यम वर्ग को आर्थिक राहत मिलेगी और आम लोगों की क्रय शक्ति बढ़ेगी। यह बजट न केवल आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और कदम है, बल्कि बिहार सहित पूरे देश के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री को धन्यवाद देते हुए विश्वास जताया कि यह बजट देश के साथ-साथ बिहार के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगा। बजट का स्वागत करने वालों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता जिला मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर प्रदेश मीडिया प्रभारी अनुसूचित जाति अशोक प्रसाद भारती दीपक पांडे आदि