ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन हाजीपुर के केंद्रीय कोषाध्यक्ष सह केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य एआईआरएफ नई दिल्ली कामरेड मिथिलेश कुमार ने बताया कि संसद में पेश किया गया बजट घोषणा से रेल कर्मचारियों के बीच संशय की स्थिति कायम है। इनकम टैक्स स्लैब में जो 12 लाख तक के आए पर छूट की घोषणा की गई है उसमें स्पष्ट नहीं किया गया है कि ग्रॉस सैलेरी पर गणना की जाएगी या नेट सैलेरी पर क्योंकि ग्रॉस सैलेरी से भविष्य निधि की राशि गवर्नमेंट ही रख लेती है जिनका निपटारा नए कर्मचारियों के लिए वर्तमान में बाजार आधारित है। रेलवे के विकास के लिए कोई स्पष्ट नीति निर्धारण नहीं किया गया है। रेल कर्मचारियों के कल्याण से संबंधित कोई एजेंडा इस बजट में समाहित नहीं किया गया है। जिसके कारण रेल कर्मचारियों में घोर निराशा व्याप्त है। इसमें रेल कर्मचारियों के भविष्य निर्धारण हेतु सुधार के लिए यूनियन अपना कदम बढ़ाएगी।
मिथिलेश कुमार, केंद्रीय कोषाध्यक्ष हाजीपुर सह केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन नई दिल्ली।
बजट की घोषणा से रेल कर्मचारियों के बीच संशय की स्थिति बरकरार:- मिथिलेश
Leave a comment