गया जिले में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग महिला विंग कार्यालय का उद्घाटन
गया जिले में महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग महिला विंग का कार्यालय गुरुद्वारा रोड पर खोला गया। इस कार्यालय की जिला अध्यक्ष राखी अग्रवाल के नेतृत्व में की गई, जहां महिलाओं की समस्याओं को सुना जाएगा और उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यालय महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने, उनकी समस्याओं को समझने और उचित समाधान निकालने में सहायक होगा।
उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाओं को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जिसमें घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, कार्यस्थल पर असमानता, लैंगिक भेदभाव आदि शामिल हैं। ऐसे में यह कार्यालय पीड़ित महिलाओं के लिए एक सहारा बनेगा और उन्हें न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस कार्यक्रम में समाजसेवी, महिला अधिकार कार्यकर्ता, और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना की और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया। जिला अध्यक्ष राखी अग्रवाल ने कहा कि यह कार्यालय पीड़ित महिलाओं के लिए हमेशा खुला रहेगा और वे किसी भी समय यहां आकर अपनी समस्याओं को साझा कर सकती हैं।