बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के सलाहकार समिति के सदस्य वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रत्याशी अतरी विधानसभा इंजीनियर अजय कुशवाहा को बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी । जदयू के जिला प्रवक्ता अवध बिहारी पटेल, मानपुर प्रखंड अध्यक्ष अजीत शर्मा जदयू के वरिष्ठ नेता शधनंजय शर्मा दयानंद विश्वकर्मा, बबलू पाठक रामबली बिंद ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा श्री कुशवाहा की लंबी राजनीति का लाभ जनता दल यूनाइटेड को होगी। ये मृदु भाषी एवं सभी को सम्मान करते है साथ ही साथ एक कुशल संगठन करता भी है।
इन्हें बिहार प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य बनाए जाने के लिए बिहार के विकास पर्व नीतीश कुमार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा मंत्री अशोक चौधरी को हार्दिक बधाई देते हैं और हम सबों को पूर्ण विश्वास है की आने वाला 2025 विधानसभा चुनाव में उनकी राजनीतिक कुशलता का लाभ एनडीए गठबंधन को होगा।