इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जगजीवन कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रो सतेन्दर प्रजापति ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक अनूठी प्रतियोगिता “भारतीय पारंपरिक परिधान दर्शन” का सफल आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारतीय परंपराओं और उनके गहरे सांस्कृतिक महत्व से जोड़ना था, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने भारत के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक परिधानों को प्रस्तुत किया, जिसमें उनकी विशेषताएँ, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला गया। ऐसा प्रतियोगिता से युवाओं में उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ता है.
वहीं नगर अध्यक्ष डॉ सुनील कुमार ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने भारतीय संस्कृति की अद्भुत विविधता और उसकी समृद्ध परंपराओं को प्रोत्साहित करने के लिए भारतीय पारंपरिक परिधान दर्शन प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह प्रतियोगिता देश की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित की गई। कार्यक्रम में विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया और भारत के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक परिधानों की विशेषताएँ प्रस्तुत कीं। इन प्रस्तुतियों ने न केवल भारतीय वस्त्रों की विविधता को दर्शाया, बल्कि उनके सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व को भी उजागर किया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री रितिक रौशन ने कहा कि, “हमारा उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति की जड़ों से जोड़ना है। यह प्रतियोगिता केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति को संरक्षित करने की दिशा में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण प्रयास है।”
इस प्रतियोगिता में बिहार, झारखंड,छत्तीसगढ़ी,राजस्थान, बंगाल, असम, गुजरात, पंजाब, केरल, तमिलनाडु और अन्य क्षेत्रों के पारंपरिक परिधान पहनकर अपनी कला और संस्कृति का प्रदर्शन किया। परिधान दर्शन के साथ ही उनकी प्रस्तुति में संबंधित राज्य की संगीत, कला और परंपराओं का समावेश किया गया।
प्रतियोगिता के जज प्रतिष्ठित फैशन विशेषज्ञ, इतिहासकार और सांस्कृतिक जानकार थे जो कि
कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। साथ ही सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उन्हें भारतीय संस्कृति के संवाहक के रूप में प्रोत्साहित किया गया।
इस मौक़े पर मंच का संचालन कर रहे वरिष्ठ कार्यकर्ता मैक्स कुमार प्रांत SFD संयोजक सूरज सिंह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पवन मिश्रा प्रदेश सह मंत्री मंतोष सुमन प्रांत छात्रावास प्रमुख प्रिया सिंह महानगर मंत्री विनायक सिंह जिला सहसंयोजक धीरज केसरी महानगर उपाध्यक्ष डॉ आचार्य शंकर महानगर कार्यालय मंत्री आदित्य मिश्रा कॉलेज अध्यक्ष आयुष कुमार कॉलेज मंत्री नंदनी कुमारी और ढेरों कार्यकर्ता मौजूद रहे।